Delhi Exit Poll 2020 Social Media Reaction: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद एग्जिट पोल जारी कर दिए गए हैं। सभी एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, राजधानी में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने 2015 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन वो आम आदमी पार्टी से बहुत पीछे है। कांग्रेस की बहुत बुरी स्थिति है। एग्जिट पोल जारी होने के साथ ही सोशलमीडिया पर कमेंट्स आना शुरू हो गए हैं। भाजपा सांसद और दिल्ली के पार्टी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट किया है कि, 'ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे फेल, मेरी ये ट्वीट संभाल के रखियेगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट लेकर सरकार बनाएगी... कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढें।' पढ़िए चुनिंदा कमेंट्स -
#ExitPoll से इतना करंट लगेगा, यह मनोज तिवारी ने तो बिलकुल नहीं सोचा था।
अबकी बार... काम की बात.. दिल्ली बोले दिल से... केजरीवाल फ़िर से
सेवा में, श्री मान ताना जी, विगत वर्ष की भांति इस वर्ष दिल्ली चुनाव का एक्जिट पोल आ गया है। यथा शीघ्र EVM पर काम शुरू किया जाए रिंकिया के पापा @ManojTiwariMP दिल्ली की जनता ने AAP को ही दिया है AAP को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
मीडिया के एग्जिट पोल में केजरीवाल पंजाब जीत रहा था,दिल्ली नगर निगम के चुनाव जीत रहा था, लोकसभा चुनाव जीत रहा था और आज #DelhiElections2020 जीत रहा है।
आज के #ExitPoll ने यह साबित किया है कि दिल्ली के जनता पढ़े लिखे एवं जागरूक हैं। वह हिंदू मुसलमान, मंदिर मस्जिद एवं गाय गोबर के नाम पर वोट नहीं करते हैं। वह शिक्षा स्वास्थ रोजगार एवं विकास के मुद्दे पर वोट करते है।
दिल्ली में हम एक सीट जीतेंगे पर कौन सी, ये अभी सीक्रेट है। - राहुल गांधी
चुनावी सर्वे दिल्ली से स्पष्ट है कि मुफ्तखोर हिन्दुओ ने राष्ट्रवाद को वोट ही नहीं दिया और अपना धर्म मुफ्तखोरी के हाथ बेच दिया।
एक नमाजी इस्लामिक विचारधारा दिल्ली में चुनाव जीत गयी। सिर्फ 12 % ईमान वालो ने 88% बहुसंख्यको को हरा दिया। लगता है एक बार फिर जयचंदों ने चौहान को हरा दिया।